धमाकेदार सीक्वल.. सलमान खान OUT.. और अक्षय कुमार को किया FINAL
Recommended Video

लगभग 12 साल पहले आई थी फिल्म 'नो एंट्री'.. सलमान खान, अनिल कपूर स्टारर यह कॉमेडी फिल्म हिट रही थी। लिहाजा, काफी समय से इसके सीक्वल की भी चर्चा हो रही है। फिल्म में सलमान खान को फाइनल माना जा रहा था। यहां तक खबर आ गई थी कि सलमान डबल रोल में दिखेंगे।
सनी देओल, शाहरुख, अजय देवगन के साथ.. काम करेंगे सलमान खान!
अनीस बज्मी की इस सीक्वल फिल्म का नाम भी फाइनल कर लिया गया है- नो एंट्री में एंट्री.. फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार है। लेकिन फिर भी काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दरअसल, सलमान के पास फिलहाल काफी फिल्में हैं.. और वो कोई डेट फाइनल नहीं कर पा रहे हैं।

बहरहाल, ताज़ा ख़बर ये है कि अब इस फिल्म में अब सलमान खान की जगह अक्षय कुमार नज़र आ सकते हैं। जी हां, फिल्म के निर्माता ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। हालांकि इस फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री के बारे में उनकी या निर्माता की तरफ़ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की फिल्म को अक्षय हां करते हैं या नहीं..
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications