..................... No Entry Mein Entry samantha prabhu entry in Salman Khan Films।सलमान खान की आगामी फिल्म नो एंट्री में एंट्री में सामंथा प्रभु की एंट्री - Hindi Filmibeat

नो एंट्री में एंट्री : साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा प्रभु के साथ सलमान खान करेंगे रोमांस, बड़ी खबर !

बॅालीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस के लिए बैक टू बैक कई धमाकेदार फिल्मों की लंबी फेहरिस्त लेकर आ रहे हैं। सलमान खान की टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली के साथ इन दिनों नो एंट्री में एंट्री की भी चर्चा तेजी से हो रही है। सलमान खान की इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। वहीं यह खबर सामने आ रही थी कि इस फिल्म में कास्टिंग को लेकर इन दिनों प्लानिंग की जा रही है।

samantha prabhu,Salman Khan

मिली जानकारी अनुसार नो एंट्री के सीक्वल में सलमान खान के अपोजिट किसी ऐसी एक्ट्रेस को लेने की योजना है जो कि साउथ सिनेमा का बड़ा चेहरा है। ऐसे में बड़ी रिपोर्ट यह आ रही है कि सलमान खान के अपोजिट सामंथा प्रभु की कास्टिंग की जा सकती है। सामंथा प्रभु और सलमान खान एक साथ पर्दे पर रोमांस और कॉमेडी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ए लिस्ट एक्ट्रेस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ए लिस्ट एक्ट्रेस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ए लिस्ट एक्ट्रेस होने के नाते सामंथा प्रभु का इस फिल्म से जुड़ना मेकर्स के लिए कमाई के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। हाल ही में यह रिपोर्ट सामने आयी कि सामंथा प्रभु के अलावा, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया भी नो एंट्री के सीक्वल में नज़र आयेंगी। सलमान खान के अलावा सामंथा प्रभु इस फिल्म का बड़ा चेहरा हो सकती हैं।

10 एक्ट्रेसेस के साथ नो एंट्री

10 एक्ट्रेसेस के साथ नो एंट्री

10 एक्ट्रेसेस के साथ नो एंट्री में एंट्री फिल्म की कास्टिंग बड़े स्तर पर की जा रही है। इस बार नो एंट्री में एंट्री केवल कॅामेडी तक सीमित नहीं होगी। एक्शन भी इस फिल्म के कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ती हुई नजर आएगी।

साल 2005 में रिलीज हुई नो एंट्री

साल 2005 में रिलीज हुई नो एंट्री

साल 2005 में रिलीज हुई नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। इस बार भी इन तीनों को कास्ट किए जाने की खबर तय है। फरदीन खान ने हाल ही में अपना वजन काफी कम किया है। बताया जा रहा है कि नो एंट्री में एंट्री के सीक्वल के लिए फरदीन खान ने अपना वजन कम किया है। कास्टिंग का काम पूरा होने के बाद फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X