पिता के कैंसर से निधन के बाद मैं डर गया था , लंदन जाकर 6 महीने में अपना जुड़वा बच्चा खो दिया
नो एंट्री फेम एक्टर फरदीन खान एक बार फिर से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। बीते 10 सालों में फरदीन खान ने खुद को पूरी तरह से फेम और फिल्मों से दूर रखा। बढ़ते हुए वजन के साथ कुछ समय पहले फरदीन खान की एक फोटो भी सामने आयी थी। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया ।

एक बार फिर से फरदीन खान ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बाद अपने उन दिनों का दर्द सुनाया है जहां पर पिता और बच्चों के निधन का दर्द उनकी जिंदगी के दुख की सबसे बड़ी वजह बन गया। जल्द ही फरदीन खान हॉरर फिल्म विस्फोट में दिखाई देंगे। एक इंटरव्यू में फरदीन खान ने बताया कि ऐसा क्या हुआ था उनके साथ जो वह बॅालीवुड को छोड़ निजी जिंदगी में खो चुके थे। एक वेबसाइट के दिए गए इंटरव्यू में फरदीन खान ने कहा कि पिता के निधन के बाद मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर था।

कैंसर की वजह से साल 2009 में पिता फिरोज खान का निधन
फरदीन खान ने बोला कि कैंसर की वजह से साल 2009 में पिता फिरोज खान का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद मैं अपनी सेहत को लेकर भी डर गया था। मैं और मेरी पत्नी नताशा माता-पिता बनने चाहते थे। इसमें दिक्कत आ रही थी। फिर हमने IVF का सहारा लिया।

जुड़वा बच्चों कि निधन
फरदीन आगे कहा कि भारत में डॅाक्टरों के साथ हमारा अनुभव ठीक नहीं रहा। पत्नी नताशा को बहुत परेशानी हुई। इसके बाद साल 2011 में हम लंदन गए। वहां पर एक डॉक्टर से मुलाकात हुई और पता चला कि हमारे जुड़वा बच्चे होने वाले हैं। लेकिन 6 महीने बाद हमने दोनों बच्चों को खो दिया।

1998 में प्रेम अगन से फरदीन खान का डेब्यू
फरदीन कहते हैं कि फिर हमारी बेटी हुई और साल 2017 में एक बेटा हुआ। फरदीन ने कहा कि ऐसे में वक्त में वह लगातार भारत और लंदन के बीच यात्रा करते रहे। इस वजह से उनका फोकस एक्टिंग पर नहीं हो पाया। आपको बता दें कि साल 1998 में प्रेम अगन से फरदीन खान ने अपना डेब्यू किया। साल 2010 में वह हिंदी सिनेमा से गायब हो गए।

6 महीने में 18 किलो तक का वजन कम
बता दें कि निजी जीवन से थोड़ा समय लगाकर फरदीन खान ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और 6 महीने में 18 किलो तक का वजन कम किया। फिल्मों में असफल होने के बाद भी मीडिया रिपोर्ट अनुसार फरदीन खान के पास 292 करोड़ की संपत्ति है।


Click it and Unblock the Notifications











