No Entry 2- अर्जुन कपूर ने छीन ली सलमान खान से फिल्म? वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ करेंगे धमाका..

no entry 2

'नो एंट्री में एंट्री' नहीं.. अब 'नो एंट्री 2' बनेगी और इस फिल्म में ना तो सलमान खान दिखेंगे, ना अनिल कपूर और ना ही फरदीन खान? जी हां, काफी समय से चर्चा थी कि अनीस बज्मी नो एंट्री का सीक्वल बना रहे हैं और इसमें एक बार फिर से पुरानी तिकड़ी नजर आने वाली है।

हालांकि ऐसा नहीं हुआ है और एक बड़ी और चौकाने वाली खबर सामने आई है। नो एंट्री 2 बन रही है और इसके लीड कास्ट को सुनने के बाद आपका झटका लगने वाला है। पता चला है कि इस फिल्म में सलमान खान को सीधे सीधे अर्जुन कपूर ने रिप्लेस कर दिया है।

जबकि अनिल कपूर और फरदीन खान वाले किरदार में वरुण धवन और दिलजीज दोसांझ नजर आने वाले हैँ। बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म ने साल 2005 में रिलीज होकर धमाका कर दिया था। हालांकि देखने वाली बात होगी ये तिकड़ी क्या करती है।

Pinkvilla की एक खबर की मानें तो बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज ने 'नो एंट्री 2' के लिए हाथ मिला लिया है और काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर होगी। अनीस बज़्मी निर्देशक और लेखक के रूप में फिल्म में वापसी करेंगे।

रिपोर्ट में विकास से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि तीनों स्क्रिप्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहानी के लिए अपनी सहमति दे दी है। अब देखना ये है कि फिल्म का आधिकारिक ऐलान आखिर कब होता है।

इतना तो तय है सलमान खान के फैंस को इस खबर से बड़ा झटका लगने वाला है। अब देखने वाली बात होगी कि सलमान कैसे रिएक्ट करते हैँ। काफी समय से चर्चा था कि तीनों एक साथ फिर से दिखने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा कि फिल्म 2024 के अंत तक शुरु होगी और साल 2025 में रिलीज होकर धमाका करेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X