CLEAR HAI: 'आम आदमी' नहीं हैं शाहरूख - आमिर!
[बॉलीवुड समाचार] सुबह से ही मीडिया में इस बात पर हल्ला है कि शाहरूख खान आमिर खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों की पुलिस सुरक्षा या तो कम की गई या फिर हटा दी गई। राष्ट्रीय एजेंसी ANI ने इस खबर को ट्वीट कर, जानकारी दी थी।

लेकिन अब मुंबई पुलिस ने वापस ट्वीट कर ऐसी किसी भी खबर को झूठा बताया है। मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट कर कहा कि शाहरूख खान आमिर खान या किसी भी अन्य सेलिब्रिटी की सुरक्षा में कोई कमी नहीं की गई है।
[पुलिस सुरक्षा: अक्षय की बढ़ी, शाहरूख- आमिर की घटी, फराह खान की हटी]
कई प्रमुख चैनलों ने दावा किया था कि मुंबई पुलिस ने एक मीटिंग के बाद ये तय किया है कि बॉलीवुड सितारों के पास अतिरिक्त पुलिस फोर्स है और इनका कहीं और इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए एक मीटिंग के बाद आमिर खान और शाहरूख खान समेत कई सितारों की सिक्यूरिटी घटा दी गई है।
इस बात से सब हैरान इसलिए थे क्योंकि हाल ही में आमिर खान - शाहरूख खान के असुरक्षा बयान के चलते लोगों ने काफी हंगामा किया था। वहीं शाहरूख अंडरवर्ल्ड के निशाने पर भी रहते हैं। लेकिन अब मुंबई पुलिस ने ऐसे किसी फैसले से साफ इंकार कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications