शर्लिन और तवायफ में कोई अंतर नहीं: जागृति महिला संगठन
एक बार फिर से मॉडल शर्लिन चोपड़ा महिला संगठन के निशाने पर हैं, वजह है उनका नया कारनामा जो कि उन्होंने ट्विटर पर किया है। मैडम ने एक बार फिर से अपनी न्यूड तस्वीर ट्विटर पर डाल दी है जिसकी वजह से हंगामा मच गया है। जागृति महिला संगठन ने शर्लिन चोपड़ा की तुलना तवायफ से कर दी है। जागृति महिला संगठन बैंगलोर की अध्यक्ष प्रीतिशाह ने वनइंडिया से कहा कि शर्लिन और तवायफ का एक ही ईमान है और वो है पैसा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी जब शर्लिन ने पेडसेक्स की बात ट्विटर पर लिखी थी तो उनकी समकक्ष अभिनेत्रियों ने भी उनको वैश्या बोला था। एक हिन्दी न्यूज चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम में शर्लिन की हम उम्र लेकिन गुमनामी में गुम मॉडलों ने इस तरह के शब्द कहे थे, उन्होंने कहा कि पेड सेक्स की बात करने वाली शर्लिन को तो धंधा करना चाहिए।
लेकिन तब भी शर्लिन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा था और उनका बिंदासपन ट्विटर पर बदस्तूर जारी है। गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा ने रविवार रात को फिर से अपनी न्यूड तस्वीरें ट्विटर पर लोड की हैं।


Click it and Unblock the Notifications