Exclusive: रागिनी एमएमएस 2 को पोर्न फिल्म घोषित करो

एक बार फिर से वाराणसी महिला जागृति समिति सन्नी लियोन की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 पर बुरी तरह भड़की है। समिति की वरिष्ठ सदस्या गीता शास्त्री ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर देखकर एहसास होता है कि इस फिल्म और पोर्न फिल्म में कोई अंतर नहीं है इसलिए इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा देनी चाहिए।

और इस फिल्म को पूरी तरह से पोर्न मूवी घोषित कर देनी चाहिए। मेरी सरकार से गुजारिश है कि वह इस ओर ध्यान दे, इस तरह की नग्न तस्वीरों और गंदी फिल्मों से ही हमारे देश के युवागण भ्रमित होते हैं और अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। मालूम हो कि इससे पहले भी वाराणसी महिला जागृति समिति ने इस फिल्म का विरोध किया था और कहा था कि उनकी पूरी कोशिश है कि वह रागिनी एमएमएस 2 को वाराणसी में रिलीज नहीं होने देंगे। इन्होंने तो सन्नी लियोन पर बैन लगाने की बात कही थी।

गौरतलब है कि रागिनी एमएमएस 2 को पोस्टर और ट्रेलर काफी अश्लील कहे जा रहे है। फिल्म के पहले लुक में ही सन्नी लियोन काफी उत्तेजक और मादक अंदाज में दिख रही हैं। खुद फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने फिल्म के लिए हॉरेक्स शब्द का प्रयोग किया था यानी कि हॉरर और सेक्स का मिश्रण। फिल्म 21 मार्च का रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल हैं।

फिल्म लेस्बियन रिलेशनशिप की कहानी कहती है जिसके एक हॉट गाने में हनी सिंह भी अपनी आवाज देंगे। फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का सीक्वेल है। फिल्म में सन्नी के साथ संध्या मृदुल हैं। इस फिल्म को करने के लिए सन्नी ने काफी मेहनत की है। कहा गया है कि फिल्म में उन्होंने बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया और पूरी फिल्म के लिए उन्होंने हिंदी की कोचिंग ली है और एक्टिंग के वर्कशॉप भी किये हैं। देखते हैं इस तरह के विरोध के बावजूद सन्नी लियोन की रागिनी एमएमएस 2 का बॉक्सऑफिस पर क्या हश्र होता है?

देखें : रागिनी एमएमएस 2 का ट्रेलर

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/UbzgyYEGOkA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X