एक्शन और डांस दोनों में ही टाइमिंग का महत्व: माधुरी दीक्षित
मुंबई। अपने डांस, अभिनय और खूबसूरती से बॉलीवुड में खास मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि डांस और एक्शन दोनों में खास फर्क नहीं होता है, क्योकि दोनों में ही टाइमिंग और स्टेप्स का महत्व होता है। माधुरी के अनुसार अब तो फिल्म में स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार एक्शन करना ही पड़ता है और मैंने कभी भी एक्शन से दूरी बनाने की कोशिश नहीं की।
माधुरी इन दिनों सौमिक सेन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गुलाब गैंग' में काम कर रही है। जिसमें उन्होने कई एक्शन सीन किये हैं। यह फिल्म एक ऐसे गैंग की कहानी है जो कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर पर आवाज उठाती है। इसमें माधुरी ने 'रज्जो' का किरदार निभाया है। फिल्म में माधुरी के अलावा जूही चावला, माही गिल और हुमा कुरैशी भी हैं।
यह फिल्म अगले वर्ष प्रदर्शित हो रही है। माधुरी इन दिनों कई टीवी शो मे भी काम कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications