अभी शादी की डेट तय नहीं हैः करिश्मा कपूर

वैसे आज कल करना और सैफ हर जगह साथ ही दिखाई देते हैं। खबर तो यह भी आ रही है कि उन्हें रहने के लिए एक घर की तलाश है। लेकिन करीना की बहन करिश्मा कपूर की माने तो उनका कहना है कि जहां तक मैं जानती हूं शादी के लिए अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गयी है लेकिन एजेंट विनोद फिल्म रिलीज होने के बाद शादी हो जाएगी।
हम सभी लोग चाहते हैं कि सारी दुनिया भी इसके बारे में जाने। जैसे ही कुछ होगा हम आपको बता देंगे। कुछ दिन पहले करीना ने कहा था कि मैं और मेरा हमसफर सैफ शादी की घोषणा के लिए एजेंट विनोद फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और सैफ द्वारा निर्मित फिल्म 2012 में रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने की तारीख अभी तय नहीं है। कुछ खबरों के मुताबिक, सैफ की बहन सोहा अली खान ने पुष्टि की है कि होम प्रोडक्शन फिल्म एजेंट विनोद रिलीज होने के बाद मार्च में यह शादी संपन्न होगी। फरवरी 2012 में फिल्म को रिलीज करने की योजना है।


Click it and Unblock the Notifications











