हमें रेस के घोड़े मत बनाइए : अक्षय कुमार

इंसान ग़लतियों से ही सीखता है।
हम ऐक्टर्स हैं। दोस्ती अपनी जगह है, फ़िल्में अपनी जगह हैं और ब्रैंड्स अपनी जगह। इस प्रमोशन के दौरान अक्षय रैंप पर उतरे और उन्होंने अपने कपड़े भी उतारे, लेकिन सबकुछ शालीनता की सीमा के अंदर। ग़ौरतलब है कि कुछ साल पहले दिल्ली में एक रैंप शो में अक्षय कुमार को कपडे़ उतारना महंगा पड़ा था। इस वजह से वो क़ानूनी मामलों में फंस गए थे। इसीलिए अक्षय ये कहना नहीं भूले कि इंसान ग़लतियों से ही सीखता है।
रियल्टी शो और फ़िल्म
जल्द ही अक्षय रियल्टी शो ख़तरों के खिलाड़ी के चौथे सीज़न को मेज़बानी करते दिखेंगे। इससे पहले उन्होंने एक कुकरी शो भी होस्ट किया था।
ये पूछे जाने पर कि उन्हें ख़तरों से खेलना ज़्यादा पसंद है या फिर खाना बनाना, अक्षय का जवाब था, “दोंनो अलग-अलग बाते हैं। एक आउटडोर है तो दूसरा इंडोर, एक बहुत तनावपूर्ण है और दसूरा आराम देने वाला। मुझे दोंनो ही पसंद है।" काफ़ी समय से कॉमेडी फ़िल्मों में नज़र आ रहे अक्षय अब फिर से ऐक्शन की ओर मुड़ रहे हैं। फ़िल्म का नाम राउडी राठौर है और अक्षय ने उम्मीद जताई कि वो अगले साल रिलीज़ हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











