सैफ: मेरी तुलना 'खानों' से ना करें
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि उनका आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान से कोई मुकाबला नहीं है। वह फिल्म उद्योग में अपनी स्थिति से खुश हैं और उन्हें एक लम्बा रास्ता तय करना है।
सैफ ने शुक्रवार को गुड़गांव में आयोजित एक समारोह में कहा, "उन्होंने अपनी विशेष पहचान के साथ काम किया है और बेहद कामयाब रहे हैं। आमिर ने अपना फिल्मी सफर 'कयामत से कयामत तक' से शुरू किया था, जो सुपरहिट रही। वहीं सलमान ने भी 'मैंने प्यार किया' के साथ कामयाबी हासिल की और शाहरुख की शुरुआत इसी तरह से हुई। मैं जहां हूं उससे बेहद खुश हूं।"
सैफ ने कहा, "मैं बेहतर फिल्मों में काम करना और उस स्तर तक पहुंचना चाहता हूं लेकिन वे मुझसे वरिष्ठ हैं और महान फिल्मों में काम कर चुके है । वे जिस मुकाम पर हैं वे उसके काबिल हैं। मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं।"
aamir khan actor अभिनेता आमिर खान बॉलीवुड शाहरुख खान सलमान खान सैफ अली खान bollywood saif ali khan salman khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications
