अगर मोदी के लिए कुछ भी बोला तो पीट जाऊंगा : शाहरूख खान

मौके पर पहुंचे शाहरूख खान से एक सवाल पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश का पीएम बनना चाहिए। इस पर किंग खान ने कहा कि अगर हां बोलूंगा तो देश में कहीं भी जा नहीं पाऊंगा और अगर ना बोलूंगा तो गुजरात में घुस नहीं पाऊंगा, ऐसे में मेरी भलाई यही है कि मैं चुप रहूं।
उनसे पूछा गया कि वो राहुल गांधी और मोदी में किसे पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं तो किंग खान ने कहा कि उनके चाहने से क्या होता है, जो जिस चीज का हकदार है और जो काबिल होगा उसे पीएम की कुर्सी मिल जायेगी। अगर मैनें कुछ कहा तो मैं जरूर पीट जाऊंगा। इसलिए इस सवाल का जवाब मुझसे ना ही मांगे तो बेहतर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











