अमिताभ बच्चन को भी क्रिसमस पर NO छुट्टी!!
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस साल क्रिसमस पर बिजी रहेंगे। अमिताभ क्रिसमस के मौके पर भी काम करेंगे, छुट्टी नहीं लेंगे। दरअसल, वह काफी व्यस्त हैं और विजय नाम्बियार की आगामी फिल्म 'वजीर' की शूटिंग कर रहे हैं।

क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर सभी सितारे अपने अलग अलग अंदाज में सेलिब्रेशन कर रहे हैं। कुछ विदेश जाकर छुट्टियां मना रहे हैं तो कुछ परिवार के संग समय गुजार रहे हैं। लेकिन बिग बी इस मौके भी पर काम करते नजर आएंगे। फिल्म 'वजीर' साल 2015 में रिलीज हो जाएगी। फिल्म में अमिताभ के अलावा फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी भी नजर आएंगे।
क्रिसमस के मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'कल से, यहां मुंबई में 'वजीर' के सेट पर रहूंगा और काम करुंगा। मुझे लगता है कि यह अच्छा है। मैं नव वर्ष के मौके पर भी काम करूंगा।' साथ ही अमिताभ ने अपने प्रशंसकों को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
आपको बता दें, बिग बी ने हाल ही में आर बाल्की की 'शमिताभ' और सुजीत सरकार की 'पीकू' फिल्म की शूटिंग की है। बहरहाल, उम्मीद करते हैं नए साल में हमें अमिताभ बच्चन की 3 जबरदस्त फिल्में देखने को मिलेगीं।


Click it and Unblock the Notifications