शादी के बाद भी हॉट है विद्या बालन
भले ही शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म घनचक्कर ने बॉक्सऑफिस पर वैसा धमाल ना मचाया हो जैसा कि विद्या की पिछली फिल्मों द डर्टी पिक्चर और कहानी ने किया था, बावजूद इसके फिल्म के निर्देशक राजकुमार गुप्ता अभी भी विद्या के कसीदे पढ़ रहे हैं।
विद्या के साथ नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्म बनाने के बाद घनचक्कर में फिर से कास्ट करने वाले राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि फिल्मी अभिनेत्रियों की टीआरपी शादी के बाद घट जाती है तो अब यह सोच गलत साबित हो चुकी है। फिल्म घनचक्कर की विद्या को देखकर आपको कही भी नहीं लगेगा कि उनके अभिनय और सुंदरता में कोई कमी आयी है। आज यह सोच पुरानी हो चुकी है कि फिल्मी अभिनेत्रियों की मांग शादी के बाद घट जाती है।
हां यह और बात है कि शादी के बाद अभिनेत्रियों की रूचि ही फिल्मों में कम हो जाती है लेकिन विद्या के साथ ऐसा नहीं हैं। वो शादी से पहले भी काम के पहले भी काफी समर्पित थी और आज भी है। इसलिए ऐसा सोचना की वो शादी के बाद चेंज हो गयी है तो मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि वो एक अभिनेत्री से आज स्टार जरूर बन गयी है लेकिन वह कल भी हॉट एंड स्वीट थी और आज भी है।
आईये आपको दिखाते हैं फिल्म परिणिता से घनचक्कर तक विद्या का हसीन सफर...


Click it and Unblock the Notifications











