..................... No Change in Release of Mohenjo Daro or Rustom - Hindi Filmibeat

ALERT: भिड़ने को तैयार हैं अक्षय कुमार- ऋतिक रोशन.. नहीं टली है टक्कर!

By Neeti

सुल्तान और रईस की क्लैश क्या दूर हुई। धीरे धीरे इस साल के सभी बड़े क्लैश के खत्म होने की खबरें आने लगीं। जी हां, सुल्तान- रईस के बाद यदि किसी क्लैश की सबसे ज्यादा चर्चा थी तो वे फिल्में थी अक्षय कुमार की 'रूस्तम' और ऋतिक रोशन की 'मोहनजोदड़ो'।

हाल ही में खबर आई थी कि अब ये फिल्में आपस में क्लैश नहीं हो रही हैं। खबर थी कि अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम एक हफ्ते प्रीपोंड कर ली गई है और फिल्म अब 6 अगस्त को ही रिलीज हो जाएगी। लेकिन बता दें, प्रोड्यूसर नितिन केनी ने इस खबर को झूठी बताया है।

ऋतिक की फिल्म.. और 'बाहुबली' CONNECTION.. शाहरूख को खतरा!

खबरों की मानें तो, नितिन केनी ने कहा है कि दोनों ही फिल्में 12 अगस्त को रिलीज हो रही है। हमने मोहनजोदड़ो के निर्माता- निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन तारीख बदलने पर कोई फैसला नहीं हो पाया है।

वहीं, मोहनजोदड़ो की टीम के अनुसार, इस फिल्म की रिलीज डेट पहले फाइनल की गई थी, लिहाजा, मोहनजोदड़ो की रिलीज बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। हम्मम.. यानि की फैंस को अब एक च्वॉइस लेने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

यहां जानें साल 2016 में रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X