शाहरुख-सलमान नहीं होंगे साथ-साथ..हो गया Confirm!
कबीर खान ने फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान के कैमियो की खबर का खंडन किया है। कबीर ने क्या कहा आइए जानते हैं।
पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि शाहरुख खान सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' कैमियो करते नज़र आएंगे। लेकिन अब फिल्ममेकर कबीर खान ने इस खबर का खंडन किया है। इस खबर के बारे में कबीर खान ने मीडिया से कहा 'जब हमें पता चलेगा हम आपको बता देंगे, लेकिन फिलहाल तो ये खबर मात्र एक अफवाह है।'

आपको बता दें कि कबीर खान के साथ सलमान की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले सलमान-कबीर की जोड़ी 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। बहरहाल आइए नज़र डालते हैं उन फिल्मों पर जिसमें सलमाान और शाहरुख साथ में दिखे हैं..
करण जौहर की पार्टी में कुछ इस तरह पहुंचे दीपिका-रणबीर..ये सेलेब्स भी आए नज़र


Click it and Unblock the Notifications