प्रीति के ‘इश्क इन पेरिस’से किसी को इश्क नहीं
लंबे अरसे के बाद फिल्मों में वापस करने की तैयारी कर रही अभिनेत्री प्रीति जिंटा के दिन लगता है कि खराब चल रहे हैं तभी तो मैडम की फिल्म 'इश्क इन पेरिस' को कोई खरीद नहीं रहा है। प्रीति को कोई लीड रोल दे नहीं रहा था इसलिेए प्रीति ने खुद ही फिल्म बनाने की सोची।
और अपनी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' में सलमान खान से आयटम नंबर भी करवा लिया बावजूद इसके उनकी फिल्म को डिस्ट्री ब्यूटर नहीं मिल रहे हैं। जिसको लेकर प्रीति काफी परेशान हैं।
मालूम हो कि आईपीएल बिजनेस औऱ नेस वाडिया से रिलेशनशिप के बाद प्रीति ने फिल्मों की ओर ध्यान देना एकदम से बंद कर दिया था हालांकि उनकी गिनती सशक्त अभिनेत्रियों में होती थी।
लेकिन आईपीएल बिजनेस में उनकी टीम भी हारने लगी और नेसवाडिया से उनका ब्रेकअप भी हो गया जिसके कारण प्रीति को बॉलीवुड की फिर से याद आयी। लेकिन बॉलीवुड में तो लोग चढ़ते सूरज की पूजा करते हैं उतरते सूरज को कोई नहीं देखता है।वही हाल लगता है कि प्रीति का भी हुआ है देखते हैं कि डिंपल गर्ल को अपनी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' को रिलीज करवाने के लिए और कितना इंतजार करना पड़ता है?


Click it and Unblock the Notifications












