Opss..कहीं डिब्बे में न रहे जाए माधुरी की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल
[बॉलीवुड न्यूज] एक, दो, तीन....यह गाना आज भी लोग उसी अंदाज में गुनगुनाते हैं और माधुरी दीक्षित के मनमोहक डांस को याद करते हैं। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। माधुरी और अनिल कपूर की इस जोड़ी ने बडे़ पर्दे पर आग लगा दी थी। वहीं कमाई में भी फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

कुछ समय पहले अचानक ही यह फिल्म खबरों में आने लगी क्योंकि चर्चा थी कि जल्द 'तेजाब' का सीक्वल दर्शकों के सामने आने वाला है। हालांकि फिल्म से जुड़ी और कोई भी खबर लोगों तक नहीं पहुंच पाई। वहीं, अब खबर आ रही है कि फिल्म के लिए कोई खरीदार ही नहीं मिल रहा है।
एन चंद्रा के निर्देशन में बनी इस सुपरहिट फिल्म को को लोगों ने खूब पसंद किया था। जिसे देखते हुए इसके सीक्वल पर प्लानिंग की जा रही थी। लेकिन आश्चर्य है कि निर्माता अब इस फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। खबर है कि एन चंद्रा ने तेजाब का सीक्वल नए कलाकारों के साथ मिलकर तैयार किया है। लेकिन अब वितरकों को भरोसा नहीं है कि इतनी सफल फिल्म का सीक्वल लोग देखना चाहेंगे या नहीं।
वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि एन चंद्रा पर भी अब वितरकों को भरोसा नहीं रह गया है। उन्हें विश्वास नहीं है कि तेजाब जैसा जादू एन चंद्रा नहीं दिखा पाए तो फिल्म बुरी तरह पिट जाएगी। बहरहाल, अब तेजाब के सीक्वल के रिलीज होने की उम्मीद फिलहाल कम ही नजर आ रही है। आपको बता दें, इस फिल्म के साथ माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स माने जाने लगे थे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications