फरहान अख्तर ने किया खुलासा- एक्सेल एंटरटेनमेंट के शोज के बजट में नहीं होगी कोई कटौती

चर्चा में रही सभी अटकलों को विराम देने और स्पष्टता हेतु, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमेज़न ओरिजनल्स के सहयोग पर एक स्पष्टीकरण जारी किया। फिल्म निर्माण कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के सह-मालिक फरहान अख्तर और फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पॉपुलर रहे वेब सीरिज इनसाइड एज, मिर्जापुर और मेड इन हेवन.. ये सभी अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बनाए गए थे, जिन्होंने व्यापक सफलता हासिल की।

पिछले कुछ दिनों से अफवाह थी कि खबर थी कि लॉकडाउन की वजह से हो रहे नुकसान के कारण एक्सेल अपने सीरिज के बजट में कटौती करने वाला है। बहरहाल, अब कंपनी ने इस पर बयान जारी किया है।

Farhan Akhtar

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने स्थिति को अपनी हाथ में लेकर एक स्पष्टीकरण शेयर किया। उन्होंने पोस्ट किया, "एक्सेल मीडिया द्वारा प्रोड्यूस किये जा रहे अमेज़न ओरिजनल्स की बजट कटौती को लेकर सप्ताहांत में काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। किन्तु, हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि ये धारणाएं सच नहीं हैं। वे एक अच्छे भागीदार रहे हैं और हम उनके साथ कई शो में सहयोग करना जारी रखते हैं।"

बता दें, लॉकडाउन के दौरान अपने अतिरिक्त समय का सदुपयोग करते हुए, ज़ोया इन दिनों 'मेड इन हेवेन' के दूसरे सीजन की स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहीं है। पहला सीज़न बेहद हिट रहा था और दूसरा सीज़न अपने नए ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X