जानिए किसके लिए दिलीप साहब नहीं मनायेंगे बर्थडे
इस बात की जानकारी खुद दिलीप कुमार ने ट्विटर पर ही दी है। दिलीप कुमार ने लिखा है कि वो और उनकी पत्नी सायरा इस बात से काफी आहत हैं, दोनों लोग अपने गम से निकल नहीं पा रहे हैं इसलिए वो अपना जन्मदिन नहीं मनायेंगे। दिलीप कुमार ने ठाकरे के निधन के लिए लिखा है कि ठाकरे साहब एक बाघ नहीं बल्कि एक बब्बर शेर थे।
राजेश खन्ना ने पिछले जन्मदिन पर मेरे साथ केक खाया था तो वहीं यश चोपड़ा ने मेरे लिए कैंडिल जलाई थी और दारा सिंह ने मुझे गले लगाकर मुबारक बाद दी थी इन सबको इस बार मैं बहुत मिस करूंगा इसलिए मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा।
आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने पिछले साल ही अपने जन्मदिन पर ट्विटर अकाउंट खोला था। टि्वटर अकाउंट खोलने पर दिलीप साहब को सबसे पहले बधाई सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ओर से मिली थी।
अमिताभ बच्चन ने ही लोगों से गुजारिश की थी कि वो दिलीप कुमार से ट्विटर पर जुड़े। और देखते ही देखते ही दिलीप कुमार के साथ करीब 63000 लोग जुड गये थे जिस पर दिलीप साहब ने कहा था कि लोग इस बूढे़ से इतना प्यार करते हैं यह पता नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications












