नखरों के कारण बिपाशा से आईटम सांग फिसला

तो इसी चक्कर में बिपाशा बसु के हाथों से एक आयटम सांग निकल गया है। गौरतलब है कि अब तक बिपाशा ने कई फिल्मों में बतौर आयटम गर्ल के डांस प्रस्तुत किया है और शीला-मुन्नी के बाद बॉलीवुड की फिल्मों में आइटम नंबर की डिमांड बढ़ गयी है तो ऐसे में बिपाशा किसी आयटम नंबर को न करने का रिस्क क्यों उठा रही हैं ।
पता नहीं. लेकिन खबर यही है कि उनके हाथों से एक डांस आयटम निकल चुका है। फिल्म मर्डर की दूसरी कड़ी मर्डर-2 में उन्हें एक आयटम नंबर का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उनके नखरों से तंग आकर विक्रम भट्ट ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. गौरतलब है कि भट्ट कैेंप ने बिपाशा बसु को रातोंरात पहचान दिलाई थी ।
इस बार बिपाशा को भट्ट कैप ने उनकी शृंख्ला फिल्म मर्डर 2 में मुख्य भूमिका देने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन बिपाशा ने यह कह कर इंकार कर दिया कि उनकी भूमिका बहुत छोटी है। इसलिए उनके किरदार को बढ़ाना चाहिए। फिल्मकारों ने बिपाशा की बात तो नहीं मानी, लेकिन उदारता दिखाते हुए उन्हें फिल्म के लिए आयटम डांस प्रस्तावित कर दिया, लेकिन फिर बिपाशा ने इसमें भी शर्त रखी कि वह आयटम डांस तभी करेंगी, जब उन्हें बॉस्को सीजर कोरियोग्राफ करेंगे ।
बस फिर क्या था उनके नखरे से तंग आकर भट्ट कैंप ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और आयटम गर्ल याना गुप्ता को साइन कर लिया है। लेकिन बिपाशा को इस बात की जरा भी फिक्र नहीं। चूंकि अब वह बिंदास हो चुकी हैं और उनके पास कामों की कमी नहीं कि उन्हें भट्ट कैप की जरूरत पड़े। उन्होंने साफ कह दिया है कि वे काम करेंगी तो अपनी शर्तों पर ही वरना नहीं करेंगी। अब देखना यह है कि भविष्य में भी बिपाशा को भट्ट कैप से काम मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











