#Jhatka: अक्षय कुमार ने अपने ही सगे लोगों को दे दिया धोखा...लेकिन सब ओके है!
अक्षय कुमार के फैन्स उनसे बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं। लेकिन जितने फैन्स अक्षय कुमार के यहां हैं, उससे दोगुने हैं कनाडा में। अक्षय को भी कनाडा से इतना प्यार है कि उन्होंने 2010 में भारत की नागरिकता छोड़कर कनाडा की नागरिकता ले ली।
लेकिन अक्षय कुमार को प्यार भारत से ही है, इसमें कोई शक नहीं। उनकी देशभक्ति पर भी किसी को डाउट नहीं। बशर्ते, अक्षय कुमार ने कनाडा के फैन्स का दिल ज़रूर तोड़ दिया है।

Recommended Video

दरअसल, अक्षय कुमार नमस्ते लंदन के सीक्वल नमस्ते इंगलैंड में काम करने वाले थे। फिर फिल्म बदलकर हो गई नमस्ते कनाडा। लेकिन जैसे ही फिल्म नमस्ते कनाडा हो गई, वैसे ही फिल्म से अक्षय कुमार ने विदा ले ली।
अब सूत्रों की मानें तो फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा हैं। हालांकि सीक्वल करने से पहले, अर्जुन ने अक्षय को फोन कर ये पक्का किया कि अक्षय को अर्जुन के फिल्म करने से कोई दिक्कत नहीं है।
अक्षय कुमार को पता है कि उनके फैन्स को कब क्या देखना पसंद है। जानिए किन किन फिल्मों के सीक्वल से जुड़ा हुआ है अक्षय कुमार का नाम -


Click it and Unblock the Notifications