Cannes 2023 Day 2: ना मगरमच्छ, ना छिपकली, उर्वशी रौतेला इस बार कान्स रेड कार्पेट पर ऑरेंज गाउन में हुईं बोल्ड

Urvashi Rautelas Day 2 look for Cannes 2023

Urvashi Rautela at Cannes 2023: 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। 16 मई से शुरू हुआ यह फेस्टिवल 27 मई तक चलने वाला है। पहले दिन रेड कार्पेट पर कई भारतीय कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर से लेकर उर्वशी रौतेला ने अपने फैशन से सबका ध्यान आकर्षित किया।

उर्वशी रौतेला ने पहले दिन रेड कार्पेट के लिए पिंक कलर का खूबसूरत लेयर्ड गाउन चुना था, लेकिन जो चीज सुर्खियों में बनी रह गई, वो है उनका नेकलेस.. उर्वशी के नेकलेस को मगरमच्छ जैसा शेप दिया गया था। जिसके लिए वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं।

Recommended Video

Cannes 2023: Red Carpet पर Urvashi Rautela का दूसरा दिन, इस बार Orange Gown में लगीं Barbie Doll

रेड कार्पेट पर उर्वशी का दूसरा दिन

बहरहाल, दूसरे दिन एक्ट्रेस ने ऐसा कोई एक्सपेरिमेंट नहीं किया। इस बार उर्वशी रौतेला ने कान्स रेड कार्पेट के लिए सीक्विन वाली चोली के साथ नारंगी रंग का फ्रिल गाउन का चुनाव किया। वह फिल्म कैबुत्सु की स्क्रीनिंग के लिए आई थीं। उर्वशी अपने फ्लोई फ्रिल आउटफिट में बेहद एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लग रही थीं। वो इसे बहुत अच्छे से कैरी कर रही थी।

उर्वशी ने रखा हल्का क्लासिक मेकअप

रेड कार्पेट पर उर्वशी ने जमकर पोज दिये। उन्होंने ऑरेंज गाउन के साथ अपने लुक को हल्के मेकअप, आंखों में काजल और लिपस्टिक के डैश के साथ निखारा। उन्होंने स्टाइलिश हेयरडू और पर्ल ज्वैलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। उर्वशी को एक छोटा सा लाल रंग का बैग लिए हुए भी देखा गया।

सारा अली खान की स्टाइलिश साड़ी

वहीं, कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन सारा अली खान एक बार फिर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की ड्रेस पहनी है। सारा ने फ्यूजन साड़ी पहनी है, जिसका पल्लू उन्होंने हाथों में लपेटा हुआ है। मोनोक्रोम ब्लाउज को उन्होंने साड़ी के साथ पेयर किया। उसने मैचिंग मोती पहने और बालों का ऊंचा जूड़ा बनाया। सारा अली खान के कान्स लुक को अब तक फैंस की ओर से थम्स अप मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X