यशराज के एग्रीमैंट ने परिनीति को किया अक्षय से दूर

जी हां यही सच है कि यशराज के एग्रीमैंट ने परिनीति को किया अक्षय कुमार से दूर, क्योंकि इस अनुबंध में बंधा कलाकार यशराज से बाहर की फिल्में नहीं कर सकता है। यही कारण है कि परिनीति जिनको की अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिल रहा था, ने अक्षय कुमार को ना बोल दिया और मन मसोस कर रहना पड़ा।

ऐसी खबर आ रही है कि अभिनेत्री परिनीति चोपड़ा को तमिल की सफल फिल्म 'थुप्पक्की' के हिन्दी संस्करण में काम करने का मौका मिल रहा था जिसके हीरो अक्षय कुमार हैं। इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह हैं। लेकिन यशराज के साथ कमिंटमेंट करने के कारण परिनीति अपने फेवरट सितारे अक्षय कुमार के साथ काम नहीं कर पा रही हैं।

यशराज के नियमों के मुताबिक वो बाहर फिल्में तब तक नहीं कर सकती हैं जब तक कि वो यशराज की फिल्में कर रही हैं।

बेचारी परिनीति चोपड़ा अब यशराज से पंगा तो ले नहीं सकती है इसलिए उन्होंने विपुल शाह को फिर कभी सोचकर मना कर दिया। ऐसा भी सुनने में आया है कि खुद अक्षय कुमार ने भी आदित्य चोपडा से बात की लेकिन आदित्य ने उनकी भी नहीं सुनी इसलिए परिनीति को और भी दुख हो रहा है। अब फिल्म में परिनीति की जगह सोनाक्षी सिन्हा को ले लिया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X