''ना मेरी फिल्म में अक्षय कुमार हैं.. ना ही कोई खान स्टार....''
निर्देशक विपुल शाह, जिन्होंने अक्षय कुमार के साथ आंखें, वक्त और नमस्ते लंदन जैसी फिल्में दी हैं.. एक बार फिर निर्देशन के क्षेत्र में लौटने को तैयार हैं। विपुल शाह की अंतिम फिल्म 2010 में आई थी- एक्शन रिप्ले। इस फिल्म में अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय मेनलीड थी। लेकिन फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी।
ट्यूबलाइट VS बाहुबली 2.. आधी कमाई के साथ ओपनिंग.. रेस The End
बहरहाल, अब जबकि 7 सालों के बाद निर्देशक वापसी कर रहे हैं.. तो उम्मीद थी कि अक्षय कुमार उनकी फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। विपुल शाह ने अपनी फिल्म के लिए सैफ अली खान को अप्रोच किया.. हालांकि खान स्टार ने शायद फिल्म को हां नहीं कहा।

अपनी वापसी को कंफर्म करते हुए विपुल शाह ने खुद कहा, हां मैं जल्द ही अगली फिल्म डाइरेक्ट करूंगा। यह फिल्म ह्यूमन ड्रग टेस्टिंग पर है। लेकिन मेरी इस फिल्म में ना अक्षय कुमार हैं, ना सैफ अली खान।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











