BREAKING:गंगाजल 2 की लीड हीरोइन हैं हमारी मैरी कॉम!
अजय देवगन की गंगाजल परफॉर्मेन्स शायद ही अब तक कोई भूला हो। इस फिल्म ने जहां अजय को एक नया मुकाम दिया था वहीं दर्शकों ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे उम्दा अभिनेताओं में शुंमार कर दिया था। 2003 में आई इस फिल्म ने प्रकाश झा और अजय देवगन काफी कामयाबी दिलाई थी। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी बेहद पसंद किया था। कुछ दिन पहले ही प्रकाश झा ने गंगाजल 2 का पोस्टर रिलीज़ किया था।
पोस्टर से साफ पता चल गया था कि गंगाजल 2 में अजय देवगन नहीं बल्कि फीमेल लीड होगी। फिल्म एक महिला पुलिस अफसर पर होगी। अब अगर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो इस रोल के लिए हीरोइन फाइनल हो गई है।
ALSO READ:साल खल्लास: शाहरूख सलमान आमिर से बेहतर थीं प्रियंका - कंगना, Top 10 महिला किरदार
जी हां अखबार के सूत्र बताते हैं कि मैरी कॉम से इंडस्ट्री को हिला देने वाली प्रियंका चोपड़ा को इस रोल के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया है। उनका किरदार कुछ कुछ वैसा ही होगा जैसा कि अजय का गंगाजल में था बस एक महिला पुलिस ऑफिसर उन परेशानियों को कैसे सुलझाती है यही फिल्म की कहानी है। फिलहाल प्रियंका बाजीराव मस्तानी की शूट में व्यस्त हैं।
ALSO READ: Year 2015: इन 10 फिल्मों का है बेसब्री से इंतजार


Click it and Unblock the Notifications











