असिन से अफेयर पर भड़के नील नितिन

By Priya Srivastava

Neil Nitin Mukesh
नील नितिन व असिन के चर्चे इन दिनों बी टाउन में अचानक से शुरू हो गये। लोगों ने यह खबर फैला दी कि असिन और नील नितिन के बीच कुछ ना कुछ जरूर चल रहा है। चूंकि नील ने असिन के साथ फिल्में करने की बात कही थी। इस बात पर नील ने खासी नाराज़गी जाहिर की है। अपने और असिन के रिश्‍ते के बारे में उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा है।

नील ने हाल ही में प्लेयर्स की शूटिंग पूरी की है। शूटिंग की वजह से नील असिन एक दूसरे से मिले नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। इसलिए लोगों ने इस बारे में बनानी शुरू कर दी।

खबरों को अफवाह बताते हुए और इस बात का पूरी तरह खंडन करते हुए कहा कि वे यह बात समझ नहीं पाते कि बिना किसी से बात किये कैसे यह खबर फैल जाती है कि किसके साथ किस तरह के रिश्ते हैं। दोस्ती भी यहां आये दिन प्यार में बदल जाती है। नील ने कहा है कि अभी उन्होंने सिर्फ अपने करियर की शुरुआत की है और उन्हें काम करना है। अगर किसी निदर्ेशक से सिर्फ यह बात कहना कि वह नायिका उस किरदार के लिए सही है। सिर्फ इतना कहने की वजह से दोनों में प्यार मोहब्बत की बातें होने लगे तो यह गलत बात है।

नील ने कहा कि मैं असिन के साथ कौन सी फिल्म करूं, कौन सी नहीं, यह सिर्फ मैं तय कर सकता हूं। किसी तीसरे को इस बारे में निर्णय लेने का कोई हक नहीं। मैं और असिन अच्छे दोस्त हैं और हम दोनों में यह बात बिल्कुल साफ होनी चाहिए। बाकी लोगों का मुझे कुछ भी पता नहीं, लेकिन मैं इतना जानता हूं मेरा ऐसा कोई इरादा है ही नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X