..................... बॉलीवुड और ड्रग्स तस्करी से जुड़ी कार्रवाई करने योग्य कोई जानकारी नहीं मिली: सरकार | No actionable inputs to show link between Film Industry and drug traffickers: Government - Hindi Filmibeat

फिल्म इंडस्ट्री और ड्रग पैडलर्स के बीच कनेक्शन पर केंद्र सरकार का बड़ा बयान- 'कोई सबूत नहीं'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल को लेकर जारी जांच के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को कार्रवाई करने योग्य ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है जिसमें फिल्म उद्योग के लोगों और ड्रग के तस्करों के बीच कथित लिंक का खुलासा होता हो। फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग्स कनेक्शन के मामले पर गृह मंत्रालय ने बयान जारी किया है।

drug case

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि एनसीबी ने स्वयं द्वारा प्राप्त या अन्य सूत्रों से प्राप्त कार्रवाई योग्य जानकारी पर साल भर लगातार तलाशी, जब्ती, गिरफ्तारियां और जांच कीं। लॉकडाउन की अवधि के दौरान एनसीबी को ऐसी कोई कार्रवाई योग्य सूचना नहीं मिली जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और ड्रग तस्करों के बीच मिलीभगत का खुलासा होता हो।

रेड्डी ने कहा, इस संबंध में एनसीबी की मुंबई इकाई ने 28 अगस्त, 2020 को एक मामला दर्ज किया था। अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान में गांजा, हशीश, टेट्रा हाइड्रो कैनिबनोल और लिसर्जिक एसिड डी-एथिलेमाइड जैसे नशीले पदार्थ जब्त किये गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X