KHAN धमाका के लिए तैयार.. 300 करोड़ी फिल्म की झलक.. जल्द मिलेगी!
जी हां, आमिर खान की 'दंगल' साल का धमाकेदार अंत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म तो 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन बता दें फिल्म का ट्रेलर रिलीज को तैयार है।
खबर थी कि दंगल का ट्रेलर शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के साथ रिलीज किया जाएगा। लेकिन बता दें, ट्रेलर दिवाली पर नहीं बल्कि एक हफ्ते पहले ही रिलीज हो कर दी जाएगी।
फिल्म 'प्रमोशन' कोई इस SUPERSTAR से सीखे.. 300 करोड़ी फिल्म FINAL!

दरअसल, आमिर खान ने कुछ खास लोगों को अपनी फिल्म दिखाई.. और सबका यही मानना है कि फिल्म धमाकेदार है, लिहाजा इसके ट्रेलर को बड़ी फिल्मों के साथ लांच करना सही नहीं रहेगा.. इससे शायद लोगो के दिलों में यह वैसी जगह नहीं बना पाएगी।
बता दें, दंगल का ट्रेलर एक हफ्ते पहले ही एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच किया जाएगा और तुरंत ही यू ट्यूब पर भी उपल्बध हो जाएगा। इसके बाद ट्रेलर को थियेटरों में रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान की सुल्तान ट्रेलर से अलग दंगल का ट्रेलर आमिर खान पर नहीं, बल्कि उनकी बेटियों पर फोकस होगा।
बता दें, इससे पहले भी आमिर खान ने अपनी कई फिल्मों का ट्रेलर दिवाली पर ही रिलीज किया है। जैसे कि, तारे जमीन पर, 3 इडियट्स, गजिनी, धूम 3, पीके.. दरअसल, आमिर इस पर्व को खुद के लिए लकी मानते हैं।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिल्म की स्क्रिनिंग कुछ चुनिंदे सितारों को दिखाने वाले हैं। जाहिर है इससे वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा दंगल को रिलीज होने के बाद मिलेगी। कोई शक नहीं कि फिल्म को जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है। 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
दंगल में आमिर खान महावीर फोगट के जीवन की तीन कड़ियां दिखा रहे हैं। इस तस्वीर में यंग महावीर फोगट बने आमिर को देख सकते हैं.. और मानना पड़ेगा कि उम्र बढ़ाने- घटाने में आमिर बेस्ट एक्टर हैं।
आमिर खान इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने महीनों तक कुश्ती की ट्रेनिंग भी ली है। वहीं, अब प्रमोशन में भी वो कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications






