..................... प्रभास - सैफ अली खान की आदिपुरूष में नहीं मिल रही सीता | No A lister to play Sita in Prabhas - Saif Ali Khan's Adipurush - Hindi Filmibeat

आदिपुरूष: दीपिका पादुकोण के अलावा किसी में नहीं मिला प्रभास की सीता का लुक, दिक्कत में फंसी फिल्म

जब से बॉलीवुड में प्रभास और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरूष की आधिकारिक घोषणा हुई है तभी से इस फिल्म के लिए सीता की खोज शुरू हो चुकी थी। फिल्म में प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान, रावण की भूमिका में नज़र आएंगे।

वहीं माना जा रहा था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण सीता का किरदार निभा सकती हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म कर रही हैं। ऐसे में फिल्ममेकर्स दो फिल्मों में लगातार उनकी जोड़ी को रिपीट नहीं करना चाहते थे।

no-a-lister-to-play-sita-in-prabhas-saif-ali-khan-s-adipurush

इसके बाद सीता के किरदार के लिए कई लोगों का नाम सामने आया। राकुल प्रीत सिंह से लेकर पूजा हेगड़े और कृति सैनन से लेकर कीर्ति सुरेश तक। लेकिन फिल्म में सीता कौन बनेगा इस पर अभी भी विचार विमर्श चल ही रहा है।

माना गया कि अनुष्का शर्मा फिल्म के लिए परफेक्ट होंगी। उनकी और प्रभास की तस्वीरें भी वायरल होने लगीं लेकिन अनुष्का ने इस रोल के लिए मना कर दिया। अब दिक्कत ये है कि प्रभास फिल्म के लिए केवल ए लिस्टर ही चाहते हैं। और दीपिका को छोड़कर कोई भी सीता के खाके में फिलहाल फिट नहीं बैठ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X