एक था टाइगर 3 डी में नहीं आएगी

वैसे, सलमान के अंदाज कुछ अलग ही हैं वह जो करते हैं उनका अलग ही तरीका होता है। वो किसी को फॉलो करने में विश्वास नहीं रखते। जी हां खबर आई है कि सलमान ने अपनी फिल्म 'एक था टाइगर' को 3 डी वर्जन में बनाने से साफ इनकार कर दिया है।
दरअसल, इस साल आईं शाहरुख खान की दो फिल्में आई 'रॉ वन' और 'डॉन 2', दोनों ही फिल्में 3 डी में रही। ऐसे में सलमान का सोचना ये है कि अगर वो फिल्म 'एक था टाइगर' को 3 डी में लाते हैं तो सबको लगेगा कि सलमान ने शाहरूख की नकल की है।
सलमान भले ही कुछ भी करें लेकिन वो शाहरूख की नकल नहीं मर सकते। अब आगे देखने वाली बात होगी कि फिल्म एक था टाइगर आने वाले साल में क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications











