NMACC Night- अंबानी की पार्टी में बिना पति के पहुंची ये हसीनाएं, लोगों ने पूछे ऐसे ऐसे सवाल?

NMACC Night: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने पूरे बॉलीवुड को एक छत के नीचे इकट्ठा किया और अब सितारों के धमाकेदार लुक्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। जी हां, फाइडे की रात को अंबानी फैमिली के बुलावे पर एक बार फिर से पूरा बॉलीवुड आया और अब तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस दौरान कुछ हसीनाओं को लेकर अलग से बातें की जा रही हैं क्योंकि ये हसीना इस पार्टी में शादी शुदा होने के बाद भी बिना पति के पहुंच गई इस लिस्ट में शानदार एक्ट्रेस शामिल हैं।
उनकी तस्वीरों पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर क्या वजह है कि ये हसीनाएं अपने पति देव की बिना इतनी बड़ी पार्टी में नजर आइ हैं। आइए आपको इस लिस्ट से रूबरू करवाते हैं..
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस दौरान अपने परिवार के साथ एंट्री मारी जिसमें उनकी मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट भी शामिल थे। हालांकि रणबीर कपूर नदारद थे।
सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर जो कि इस वक्त फिल्मों से काफी दूर हैं वो इस इवेंट पर काफी शानदार लुक के साथ पहुंची थीं लेकिन उनके पति आनंद आहुजा नहीं नजर आए।
आथिया शेट्टी
हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस में कहर ढा दिया। हालांकि आईपीएल की वजह से केएल राहुल उनके साथ नहीं थे।
सानिया मिर्जा
हालांकि काफी समय से सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक को लेकर खबरें हैं कि दोनों का तलाक होने वाला है लेकिन वो अभी हुआ नही हैं। इस दौरान सानिया मिर्जा भी अकेले नजर आईं।
वरुण धवन
वरुण धवन भी इस दौरान अपनी पत्नी नताशा के साथ नहीं पहुंचे और वो कृति सैनन की ड्रेस के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications