'सिर्फ़ मेरी बहन का केस नहीं बल्कि इंसाफ़ की लड़ाई'

By Jaya Nigam
'सिर्फ़ मेरी बहन का केस नहीं बल्कि इंसाफ़ की लड़ाई'

सबरीना के मुताबिक़ तथ्यों पर आधारित है 'नो वन किल्ड जेसिका'

सबरीना लाल को अपनी बहन जेसिका लाल की हत्या पर आधारित फ़िल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' से कोई शिकायत नहीं है. दिल्ली में फ़िल्म की पहली झलक जब पत्रकारों के सामने पेश की गई तब सबरीना ने ये बात कहीं.

क्या फ़िल्म बनने से उन्हें जेसिका हत्याकांड के व्यवसायिकरण होने का डर नहीं था. जब सबरीना से ये सवाल पूछा गया, तो वो बोलीं, "मैं इस फ़िल्म से सिर्फ़ इस वजह से जुड़ी, क्योंकि ये मेरी बहन के बारे में है. आप इसे कमर्शियालाइज़ेशन कहो या कुछ और, मुझे इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता. मेरी चिंता सिर्फ़ ये थी कि फ़िल्म में कुछ ग़लत तरीके से ना पेश किया जाए."

सबरीना ने ये भी कहा कि फ़िल्म 99 फ़ीसदी तथ्यों पर आधारित है, और उन्हें इस फ़िल्म से जुड़ने पर गर्व है.

सबरीना कहती हैं, "ये सिर्फ़ मेरी बहन का केस नहीं है. ये इंसाफ़ की लड़ाई है. मेरी बहन की हत्या उस शख़्स ने की जो एक केंद्रीय मंत्री का बेटा था. इससे केस ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कि कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो, उसने ग़लत किया है, तो बच नहीं पाएगा."

सबरीना ने ये भी कहा कि पूरे देश से और मीडिया से उन्हें जो समर्थन मिला उस वजह से वो अपनी बहन के लिए इंसाफ़ की लड़ाई लड़ सकीं.

'नो वन किल्ड जेसिका' में रानी मुखर्जी और विद्या बालन की मुख्य भूमिका है

'नो वन किल्ड जेसिका' के निर्देशक राजकुमार गुप्ता हैं और इसमें सबरीना की भूमिका विद्या बालन ने निभाई है. वो कहती हैं, "ये एक ऐसा मामला है जिसके बारे में सब जानते हैं. फ़िल्म के अंत में मेरे किरदार और सबरीना में भले ही लोगों को कई समानताएं देखने को मिलें, लेकिन मैंने सबरीना लाल जैसा लगने की कतई कोशिश नहीं की."

फ़िल्म में रानी मुखर्जी ने तेज़ तर्रार पत्रकार की भूमिका निभाई है. रानी ने सबरीना के बारे में कहा, "उन्होंने हम सबको प्रेरणा दी है. जब भी वो जेसिका मामले के सिलसिले में टीवी पर आती थीं, हम उन्हें देखते थे. पूरा देश इस मुसीबत में उनके साथ था."

1999 में दिल्ली के एक बार में मॉडल जेसिका लाल की हत्या कर दी गई थी. जिसमें लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आख़िरकार अभियुक्त मनु शर्मा को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई. साथ ही सह अभियुक्त विकास यादव को भी सज़ा सुनाई गई. फ़िल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' इस पूरे मामले पर आधारित है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X