सिंगापुर में पली-बढ़ीं, हिंदी के लिए ली ट्यूशन, अब ‘रुक्मणी’ बनकर हर तरफ छा गईं निवाशिनी कृष्णन

Nivaashiyni Krishnan: 'कृष्णावतारम' फिल्म इस समय काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है और इस फिल्म में निवाशिनी कृष्णन भी काफी सुर्खियों में आई। फिल्म में उन्होंने श्री कृष्ण की पत्नी रुक्मणी का किरदार निभाया। उनका किरदार इतना ब्यूटीफुल था कि अब उन्हें कोई भूल नहीं पा रहा है। उनकी सुंदरता और खूबसूरत आंखें लोगों के दिलों में बस गई हैं।

Nivaashiyni Krishnan

लेकिन आज हम आपको निवाशिनी कृष्णन के बारे में बताने वाले हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्हें हिंदी नहीं आती है और इसके बावजूद भी उन्होंने हिंदी मेथेलॉजिकल फिल्म में हीरोइन बनकर काम किया।

सिंगापुर में बड़ी हुईं निवाशिनी कृष्णन

निवाशिनी कृष्णन वैसे तो तमिलनाडु के परमा कुड़ी टाउन से आती है। जहां से कमल हासन भी आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जब वह सिर्फ 6 साल की थी तो उनके माता-पिता सिंगापुर शिफ्ट हो गए थे और वहीं पर उनकी परवरिश हुई। अभिनेत्री ने लंदन यूनिवर्सिटी के गोल्डस्मिथ कॉलेज से फैशन मीडिया एंड इंडस्ट्रीज की डिग्री भी ली है। लेकिन फिल्मों का शौक उन्हें बचपन से ही था।

निवाशिनी कृष्णन का करियर

निवाशिनी कृष्णन ने सिंगापुर में फिल्म सेट्स पर स्पॉट बॉय और रनर की पार्ट टाइम जब भी की हुई है। वहां पर वेंगा नाम के एक डायरेक्टर ने उनमें एक्टिंग टैलेंट देख लिया। वेंगा की तमिल वेब सीरीज वेट्री 3 जो साल 2016 में रिलीज हुई थी उससे निवाशिनी कृष्णन ने एक्टिंग डेब्यू किया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिंगापुर में शोस और शॉर्ट फिल्मों के बाद में निवाशिनी कृष्णन बिग बॉस तमिल सीजन 6 साल 2022 में नजर आई थी। सोशल मीडिया पर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने साल 2025 में तमिल फिल्म 'ओहो एंथन बेबी' में भी देखा गया।

हिंदी की ली ट्यूशन

'कृष्णावतारम' के डायरेक्टर हार्दिक गज्जर ने आजतक के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि सोशल मीडिया पर निवाशिनी कृष्णन की आंखें और सुंदरता का हर कोई दीवाना था। डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को कई बार अप्रोच भी किया था लेकिन वह हिंदी बोल पाने में कंफर्टेबल नहीं थी। लेकिन फिर उन्हें रिक्वेस्ट करके बुलाया गया और 3 महीने हिंदी की ट्यूशन दी गई।

निवाशिनी कृष्णन को कृष्णावतारम में डबिंग खुद नहीं करनी थी सिर्फ एक्टिंग के लिए हिंदी उन्होंने सीख ली थी। लेकिन अब 'कृष्णावतारम' फिल्म देखने के बाद में दर्शक निवाशिनी कृष्णन की खूबसूरती पर मोहित हो गए हैं और उनको बुलाना मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X