Nityananda की हो गई मौत ? या बनाया जा रहा है अप्रैल फूल, जानें क्या है मामला...

Nityananda

Nityananda: नित्यानंद स्वामी अपने विवादित बयानों को लेकर खास तौर पर चर्चाओं में बने रहे हैं, लेकिन फिलहाल तो उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नित्यानंद का निधन हो गया है। दरअसल नित्यानंद की बहन के बेटे सुंदरेश्वरन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रहे हैं कि वह मर चुके हैं। हालांकि अभी तक नित्यानंद की मौत की पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन इस वीडियो के आने के बाद उनकी मौत की अटकलें तेज हो गई हैं।

लग चुके हैं रेप के आरोप
अभी तक ना तो नित्यानंद के निधन का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर किया गया है और ना ही उनकी मौत का कारण बताया गया है। बता दें कि नित्यानंद अपने विवादों की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहे हैं। वह अपनी बेबाकी की वजह से कई बार हेडलाइन्स में रहे हैं। आपको बाता दें कि साल 2010 में एक एक्ट्रेस के साथ कथित सेक्स स्कैंडल के बाद उनके खिलाफ रेप का आरोप भी लगा था।

नित्यानंद करते हैं कई दावे
इतना ही नहीं साल 2019 में उनके भारत से फरार होने की खबर भी खास चर्चाओं में आई थी। इसी के साथ ही उनके स्वयंभू राष्ट्र कैलासा की स्थापना की खबर भी तेजी से फैली थी, लेकिन उनके देश से भागने पर भी कई सवाल उठे थे। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि साल 2018 में उनका पासपोर्ट एक्सपायर हो गया था तो वह कैसे भाग सकते हैं। और अगर वह भागकर विदेश गए हैं तो इसका मतलब वह जाली पासपोर्ट के जरिए गए हैं। जिस वजह से नित्यानंद पर कई केस भी दर्ज हुए थे, लेकिन वह सुनवाई पर भी नहीं आए थे। इसके अलावा नित्यानंद एक आध्यात्मिक नेता के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। वह यह दावा करते हैं कि उनके पास कई शक्तियां हैं जिस वजह से उनके कई अनुयायी हैं जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X