'सुशांत सिंह राजपूत से मेरी बेटियां नाराज हो गई थी, तो एक्टर ने बच्चियों से माफी मांगी थी' - नीतिश भारद्वाज
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने वाला है। इस मौके पर उनकी फिल्म 'केदारनाथ' में को-स्टार रहे एक्टर नीतिश भारद्वाज ने एक्टर से जुड़ी एक प्यारी सी घटना को फेसबुक पर शेयर किया है। यह केदारनाथ की शूटिंग के समय की बात है जब नीतिश भारद्वाज की जुड़वां बेटियां फिल्म के सेट पर आई थीं। उन्होंने तस्वीर भी शेयर की है, जहां वो, उनकी बेटियां, सुशांत और सारा अली खान दिख रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने पोस्ट में एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने लिखा- "केदारनाथ की शूटिंग और मेरी बेटियां- हम सभी खोपोली ट्रेनिंग सेंटर में 30 अप्रैल 2018 में पानी के अंदर की एक सीन की शूटिंग कर रहे थे। जब मेरी जुड़वा बेटियां देव्यानी और शिवरंजनी शूटिंग देखने आईं।"

उन्होंने आगे लिखा- "दोनों बहुत बुद्धिमान और बहुत सारी चीजें जानने के लिए उत्सुक हैं इसलिए उनकी सुशांत और सारा से जल्द दोस्ती हो गई थी। उन्होंने सुशांत को बताया कि वो मई में अपना 6वां जन्मदिन मनाएंगी। सुशांत ने उनसे वादा किया कि वो कॉल करेंगे और उन्हें विश करेंगे। अपने बर्थडे पर वो इंतजार कर रही थीं लेकिन उन्हें सुशांत का कॉल नहीं आया।"


Click it and Unblock the Notifications











