बालीवुड से डरतें है नितिन?
रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'अज्ञात' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे दक्षिण फिल्मों के अभिनेता नितिन रेड्डी का कहना है कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने आगे के करियर को लेकर कुछ भी फैसला नहीं किया है।
नितिन ने कहा, "मैं बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर निश्चिंत नहीं हूं। यहां होना बहुत अच्छी बात है लेकिन दर्शकों के पसंद करने के बाद ही मैं ज्यादा फिल्में कर पाउंगा। अगर मेरे काम को सराहा नहीं जाता है और इसके बाद भी मुझे काम मिलता है तो मैं यहां रहूंगा।"
वर्ष 2002 में तमिल फिल्म 'जयम' से अपनी अभिनय पारी शुरू करने वाले नितिन का कहना है कि वह बॉलीवुड में 'दिल' जैसी फिल्म में काम करना चाहते हैं। उनकी फिल्म 'अज्ञात' सात अगस्त को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











