नितिन देसाई आत्महत्या केस में डायरेक्टर की पत्नी ने पुलिस को दी अहम जानकारी, पांच लोगों पर दर्ज हुआ केस

Nitin Desai suicide: डायरेक्टर नितिन देसाई के अचानक निधन में इंडस्ट्री में अभी शौक का माहौल है। कई सारे कलाकार और डायरेक्टर इस आत्महत्या केस को लेकर अपनी अपनी राय रख रहे हैं। अब इस नितिन देसाई सुसाइड केस में नया अपडेट आया है और मामले की जांच कर रही खालापुर पुलिस ने 5 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया की नितिन देसाई की पत्नी नेहा देसाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
नितिन देसाई सुसाइड केस-
सूत्रों की मानें तो नितिन देसाई की पत्नी नेहा ने पुलिस को बताया कि, ECL फ़ायनेंस कंपनी और एडलवाइज़ ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा कर्ज़ वसूली को लेकर हो रहे मानसिक दबाव के चलते नितिन देसाई ने आत्महत्या की।
नेहा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ECL फ़ायनेंस कंपनी और एडलवाइज़ के पदाधिकारियों समेत 5 लोगों के ख़िलाफ़ IPC की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया इस मामले की जांच खालापुर पुलिस कर रही है।
नितिन देसाई ने की आत्महत्या-
2 अगस्त को सुबह 4:30 बजे अचानक ही ये खबर आई की इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने ही स्टूडियो, एनडी फिल्म स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नितिन की सुसाइड की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है।
आत्महत्या के बाद नितिन के फिल्म स्टूडियो से पुलिस के हाथ रिकॉर्डिंग सुसाइड नोट यानी कुछ क्लिप भी लगी है जिसकी भी पुलिस जांच कर रही है। रिकॉर्डिंग में, ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक देसाई ने अपने एनडी स्टूडियो को उनसे दूर न करने का भी जिक्र किया है।
नितिन देसाई का अंतिम संस्कार-
2 अगस्त को नितिन देसाई ने आत्महत्या की थी जिसके बाद उनका शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जिसमें ये साफ हो गया कि आर्ट डायरेक्टर ने फांसी लगाई है। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके बच्चों का इंतजार किया गया और बच्चों के आने के बाद 4 अगस्त तो उनके फिल्म स्टूडियो में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें आमिर खान, आशुतोष गोविरकर से लेकर तमाम सेलेब्स शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications