Nitin Desai- करोड़ों के कर्ज में थे नितिन देसाई, सुसाइड के बाद सामने आई चौकाने वाली खबर!

हाल ही में एक खबर आई थी कि मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है और ये कई लोगों के लिए काफी चौकाने वाली खबर थी। जी हां, निर्देशक अपने ही स्टूडियो में मृत पाए गए थे और इसको लेकर लोगों की तरफ से ढेरों बातें की गईं थीं।
लेकिन इस वक्त एक और खबर सामने आ रही है जो कि आपको चौकाने वाली है। इस खबर के बाद लोग नितिन की सुसाइड का एक कारण ये भी मान रहे हैँ। खबरें हैं कि नितिन देसाई के ऊपर करीब 252 करोड़ का कर्ज था जो कि उन्होने नहीं चुकाया था। इसके लेकर अदालत में उन्होने दिवालिया याचिका भी दी थी जिसको स्वीकार कर लिया गया था।
किस कंपनी से लिया था उधार?
आर्ट डायरेक्टर की कंपनी एनडी की आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने 2016 और 2018 में ईसीएल फाइनेंस से दो ऋणों के माध्यम से 185 करोड़ उधार लिए थे, और पुनर्भुगतान को लेकर परेशानी जनवरी 2020 से शुरू हुई।
हालांकि वो इस लोन को चुका नहीं पाए और आर्थिक तंगी के चलते वो दिवालिया घोषित हो गए। अब कहा जा रहा है कि उनके सुसाइड का कारण भी आर्थिक तंगी ही है। गौरतलब है कि नितिन देसाई काफी मशहूर आर्ट डायरेक्टर थे और उन्होने कई शानदार फिल्मों और स्टार्स के साथ काम किया था।
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े जो कि नितिन के करीबी दोस्त कहे जाते हैं उन्होने बातचीत के दौरान बताया था कि, ''मैं अक्सर उनसे बात करता था और उन्हें सलाह देता था। मैंने उन्हें बताया था कि कैसे अमिताभ बच्चन ने भारी नुकसान का सामना किया था और फिर से जीवन में वापस आए थे।
हमने उनसे कहा कि भले ही स्टूडियो कर्ज के कारण कुर्क हो गया हो, वह नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। उनकी मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैंने उनसे परसों ही बात की थी।" इस दौरान विनोद तावड़े हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications