सुसाइड के बाद नितिन देसाई की बेटी ने किया चौकाने वाला खुलासा, लोन और धोखाधड़ी को लेकर कहा..

nitin desai

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उन्होने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद लोग काफी हैरान थे और वजह सामने आई थी कि उनपर काफी कर्जा है। संदिग्ध हालत में नितिन देसाई कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में मृत पाए गए थे।

उनपर धोखाखड़ी और लोन को लेकर भी कई सारे आरोप लगे थे। हालांकि अब इस पूरे मामले में नितिन देसाई की बेटी ने कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है। उनका कहना है कि पिता पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।

नितिन देसाई की बेटी मानसी देसाई ने बात की है। कला निर्देशक की बेटी ने स्पष्ट किया कि उसके पिता का कभी भी किसी को धोखा देने का इरादा नहीं था। उन्होंने अपने ऋण के बारे में भी बता दिया था। इसके अलावा, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अपने पिता को 'न्याय' देने का अनुरोध किया।

इस दौरान मानसी एएनआई से बात कर रही थी। उसने कहा, "मेरे पिता का किसी को धोखा देने का कोई इरादा नहीं था और वह वह सभी भुगतान करने जा रहे थे जिसका उन्होंने वादा किया था। महामारी के कारण कोई काम नहीं था और स्टूडियो बंद था। और इस वजह से वह अपना नियमित भुगतान नहीं कर पा रहे थे।"

आगे क्या बोलीं मानसी?

मानसी ने आगे बताया कि उनके पिता ने 181 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसमें से उन्होंने 86.31 करोड़ रुपये चुकाए। हमने फरवरी 2020 में सभी भुगतान कर दिए। तब वे छह महीने का ब्याज भी चाहते थे, जिसे मेरे पिता ने पवई में अपना कार्यालय बेचकर भुगतान किया।

उनका किसी को धोखा देने का कोई इरादा नहीं था और वह वह सभी भुगतान करने जा रहा था जिसका उसने वादा किया था।'' उन्होंने कहा कि ऋण कंपनी ने उन्हें 'झूठा आश्वासन' दिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की।

इसके बाद मानसी का दर्द छलक गया और उन्होने बताया कि मीडिया के द्वारा गलत बातें बताई जा रही हैं, इसको बंद करना चाहिए।

Read more about: nitin desai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X