Nitin Desai Suicide: कमरा लॉक था, रस्सी पर लटके हुए थे नितिन देसाई... बॉडीगार्ड ने खोले सुसाइड स्पॉट के कई राज

Nitin Desai Suicide Reason: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के खुदकुशी की खबर में हर किसी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्जत में स्थित अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे उन्होंने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नितिन देसाई अपने एन डी स्टूडियो में मृत पाए गएष मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई ने सुबह 3.30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नही आए। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने खोला नहीं। खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कर्जत के MLA Mahesh Baldi ने नितिन देसाई की मौत से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि नितिन देसाई ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की है। उन्होने कहा- नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र में आते थे। वो काफी दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने आज सुबह एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली।
नितिन ने 1989 में परिंदा फिल्म से एक आर्ट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के सेट तैयार किए थे। जिन फेमस फिल्मों के सेट उन्होंने तैयार किए थे उनमें प्यार तो होना ही था, हम दिल दे चुके सनम, मिशन कश्मीर,राजू चाचा, देवदास, लगान, बाजीराव मस्तानी शामिल हैं। बिग बॉस का सेट भी उन्होंने डिजाइन किया था। बता दें कि साल 2005 में उन्होंने मुंबई के पास कर्जत में 52 एकड़ में फैला अपना एनडी स्टूडियो खोला था।
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें तीन बार फिल्मफेयर बेस्ड आर्ट डायरेक्शन वॉर्ड भी मिला था। यहां देखिए पूरी लिस्ट
इन फिल्मों के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
डा. बाबा साहेब अंबेडकर (1999)
हम दिल दे चुके सनम ( 2000)
लगान ( 2002)
देवदास ( 2003)
इन फिल्मों के लिए मिला फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्शन अवॉर्ड
1942: अ लव स्टोरी ( 1995)
खामोशी ( 1997)
देवदास (2003)
IFA बेस्ट आर्ट डायरेक्शन अवॉर्ड
जोधा अकबर ( 2009)
अपने दो दशक के करियर में नितिन देसाई ने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स संग काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. सिनेमा की दुनिया में उनका योगदान शानदार रहा है। नितिन देसाई की मौत से अब बॉलीवुड में शोक की लहर है और तमाम सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications