नितेश तिवारी की 750 करोड़ी रामायण- राम और रावण बनने के लिए ऋतिक- रणबीर लेंगे 75 करोड़ की भारी भरकम फीस!

रामायण के कई संस्करण आपने अब तक देखे होंगे लेकिन इस बार नितेश तिवारी एक ऐसा धमाका करने वाले हैं जिसकी गूंज इंडस्ट्री में कई सालों तक आपको सुनाई देगी। दरअसल नितेश तिवारी एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ पूरी तरह से तैयार हैं और ये प्रोजेक्ट भी रामायण पर ही निर्भर होने वाला है। लगातार आ रहीं खबरों से पता चला है कि नितेश तिवारी ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर से साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट प्लान किया है...

जिसका बजट सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसकने की संभावना है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक.. ये एक वेब सीरीज होगी ना कि फिल्म और इसका बजट करीब 750 करोड़ बताया जा रहा है।

nitesh tiwari, hrithik roshan, ranbir kapoor, नितेश तिवारी, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर

खबर है कि ये सीरीज मधु मंटेना के द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। हालांकि इसके बजट को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसके ऐलान का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की जानकारी आ रही है

प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की जानकारी आ रही है

सूत्रों से इस प्रोजेक्ट को लेकर कई तरह की जानकारी आ रही है और पता चला है कि ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर.. रावण और राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये तो पहला सरप्राइज है.. दूसरा बड़ा सरप्राइज ये है कि इस सीरीज में दोनों जितनी फीस ले रहे हैं वो इससे पहले शायद ही किसी प्रोजेक्ट के लिए उन्होने ली होगी।

 75-75 करोड़ रुपए

75-75 करोड़ रुपए

दरअसल ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को इस प्रोजेक्ट के लिए 75-75 करोड़ रुपए मिल रहे हैं जो कि काफी ज्यादा हैं। खबर है कि ये प्रोजेक्ट रामायण का वो स्वरूप लेकर आने वाला है जो कि अब तक नहीं बनी है।

सीता का किरदार?

सीता का किरदार?

इसके अलावा जाहिर है लोग इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि सीरीज में सीता का किरदार कौन निभाने वाला है? तो बता दें कि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान फिलहान नहीं हुआ है और ना ही कोई नाम सामने आया है।

करीना कपूर खान से बात की जा रही है

करीना कपूर खान से बात की जा रही है

हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस प्रोजेक्ट को लेकर करीना कपूर खान से बात की जा रही है लेकिन सूत्रों ने इस पूरी तरह से नकार दिया है।राम और रावण पर बनीं फिल्मों की बात करें तो काफी समय से ओम राउत की आदिपुरुष चर्चा में चल रही है जिसमें प्रभास और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

दो सुपरस्टार एक साथ

दो सुपरस्टार एक साथ

हालांकि सीरीज नहीं आई है। अब ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को एक साथ देखना भी अपने आपमें काफी शानदार होने वाला है और दो सुपरस्टार एक साथ नजर आएंगे।

 ड्रीम प्रोजेक्ट

ड्रीम प्रोजेक्ट

नितेश तिवारी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके लिए वो लगातार कोशिश कर रहे हैं, इन खबरों से इतना तय है कि इस प्रोजेक्ट के साथ वो नेक्स्ट लेवल काम करने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X