शुरू हुई दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी की अगली फिल्म - छिछोरे बने सुशांत सिंह राजपूत
दंगल डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस बात की जानकारी नितेश ने एक ट्वीट के साथ दी। फिल्म को फॉक्स स्टार हिंदी और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म का नाम है छिछोरे। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, प्रतीक बब्बर और वरूण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में श्रद्धा कपूर ने स्त्री के साथ अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है वहीं सुशांत सिंह राजपूत एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी की सफलता को अभी तक भुना रहे हैं। हालांकि पिछले साल उनकी फिल्म राबता बुरी तरह फ्लॉप हुई थी लेकिन सुशांत के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है।

इस फिल्म के लिए नितेश तिवारी, सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव की जोड़ी को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन राजकुमार राव इस फिल्म के लिए नहीं मानें। हालांकि नितेश की लिखी हुई बरेली की बर्फी में राजकुमार राव ने सेकंड लीड की भूमिका स्वीकार कर ली थी।
[बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - 2018 की 9वीं 100 करोड़ी फिल्म]
बरेली की बर्फी, नितेश की पत्नी, अश्विनी अईयर तिवारी ने डायरेक्ट की थी। और इस फिल्म के बाद से ही नितेश राजकुमार और सुशांत को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों साथ में काई पो छे में नज़र आए थे जो सुशांत की डेब्यू फिल्म थी। बहरहाल, राजकुमार इस फिल्म के लिए नहीं मानें।
छिछोरे एक कॉलेज के सेटअप पर बनी फिल्म है लेकिन इससे ज़्यादा फिल्म के बारे मेें अधिक जानकारी किसी को नहीं है। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड के बेस्ट कॉलेज रोमांस -


Click it and Unblock the Notifications
