..................... Nitesh Rane said if Saif Ali Khan was Really Stabbed or Just Acting - Hindi Filmibeat

भाजपा मंत्री ने Saif Ali Khan पर साधा निशाना, कहा- 'उन्हें चाकू मारा भी या नहीं? वो तो बाहर आकर...'

Nitesh Rane

Nitesh Rane On Saif Ali Khan: महाराष्ट्र के बंदरगाह और मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे, जो भाजपा से हैं, उन्होंने गुरुवार को सार्वजनिक रूप से यह सवाल करके अपनी ही पार्टी की सरकार को शर्मसार कर दिया कि क्या एक्टर सैफ अली खान को असलियत में चाकू मारा गया था।

Nitesh Rane ने किया हमला

पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने पुणे में एक बैठक में पूछा कि क्या सैफ को असलियत में चाकू मारा गया था या वह सिर्फ नाटक कर रहे थे? मुंबई पुलिस इस बात पर जोर दे रही है कि सैफ को असलियत में चाकू मारा गया था और उन्होंने बांग्लादेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया है, जिसने 16 जनवरी को एक्टर के बांद्रा वाले घर पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया था।

पुलिस ने शरीफुल इस्लाम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसे सैफ और उस रात मौजूद उसके घरेलू नौकरों के सामने पेश किया और उन सभी ने पुष्टि की कि वो ही हमलावर था। सैफ की लीलावती अस्पताल में छह घंटे लंबी सर्जरी हुई, जहां उनकी रीढ़ के पास से चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया।

'क्या वाकई में सैफ को चाकू लगा'

नितेश राणे ने बुधवार शाम पुणे में एक रैली में कहा, "देखिए, मुंबई में सैफ अली खान के घर में बांग्लादेशी घुस आए हैं। पहले ये लोग सड़कों के चौराहों पर खड़े रहते थे, अब ये घरों में घुसने लगे हैं और शायद वे उन्हें ले जाने आए हैं। अच्छा है कि कचरा ले जाया जाए। जब ​​वे अस्पताल से बाहर आए, तो मैंने भी देखा और मुझे शक हुआ कि उन्हें वाकई चाकू मारा गया था या नहीं। जिस तरह से वे चलकर बाहर आए, ऐसा लग रहा था जैसे वे एक्टिंद और डांस कर रहे हों, यह सब गोलमाल लग रहा है।"

'हिंदू एक्टर को नहीं दी जाती तरजीह'

उन्होंने दावा किया, "लेकिन एक बात है, जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो लोग तुरंत बोलना शुरू कर देते हैं और जब किसी हिंदू एक्टर को प्रताड़ित किया जाता है, तो कोई भी कुछ कहने के लिए आगे नहीं आता।"

मंत्री ने पूछा, "उस सुशांत सिंह का क्या हुआ?" उन्होंने आगे कहा, "जितेंद्र आव्हाड और सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी) कुछ भी कहने के लिए आगे नहीं आए, उन्हें केवल सैफ अली खान, शाहरुख खान के बेटे और नवाब मलिक की चिंता है। क्या आपने कभी उन्हें किसी हिंदू कलाकार के बारे में चिंता करते देखा है?

संजय निरुपम ने भी जताया था शक

राणे का यह बयान शिवसेना नेता संजय निरुपम द्वारा सैफ अली खान की फिटनेस पर आश्चर्य व्यक्त करने के दो दिन बाद आया है, जब वे बिना वॉकर या व्हीलचेयर के अस्पताल से बाहर निकले थे। हमले के बावजूद अभिनेता की फिटनेस का जिक्र करते हुए निरुपम ने कहा, "डॉक्टरों ने कहा कि चाकू सैफ अली खान की पीठ के अंदर 2.5 इंच तक घुस गया था। शायद यह अंदर फंस गया था। ऑपरेशन लगातार छह घंटे तक चला। यह सब 16 जनवरी को हुआ। आज 21 जनवरी है। अस्पताल से निकलते ही इतने फिट? सिर्फ 5 दिन में? कमाल है!"

Read more about: saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X