4 दिनों में 6 सेलेब्स ने दुनिया को कहा अलविदा, कुछ ने हादसे में गवांई जान, तो कुछ ने खुद खत्म की जीवन लीला

Vaibhavi Upadhyaya Died

Vaibhavi Upadhyaya Died: मनोरंजन जगत में इन दिनों शोक का माहौल बना हुआ है, हर तरफ दुख की लहर आ गई हो जैसे। पिछले 4 दिनों के अंदर एक के बाद एक सेलेब्स की निधन की खबर सामने आ रहे हैं, ऐसे में 6 सितारें गवा दिए हैं। आज सुबह ही टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है।

टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन-

आज सुबह सुबह की मनोरंजन जगत से जो बुरी खबर सामने आई वह थी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की, वैभवी उपाध्याय ने महज 32 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। साराभाई वर्सेज साराभाई में जैस्मिन का रोल प्ले करने वाली फेमस वैभवी उपाध्याय का मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में कार एक्सीडेंट हुआ, जिसकी चलते उनकी मौत हो गई। टीवी सेलेब्स से लेकर फैंस इस घटना से काफी दुखी हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Recommended Video

Sarabhai Vs Sarabhai Actress Vaibhavi Upadhyaya की मौत के बाद Viral हुआ Last Video, सदमे में Fans!

अभिनेता नितेश पांडे की मौत-

टीवी अभिनेता नितेश पांडे 51 साल की उम्र में नितेश ये दुनिया छोड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। फिलहाल तो इसके अलावा कोई दूसरी जानकारी सामने नहीं हैं, परंतु सोशल मीडिया पर फैंस नितेश पांडे को लेकर काफी सदमें में हैं, अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

बंगाली एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का निधन-

रविवार 21 मई को बंगाल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता की मौत की खबर सामने आई थी। 29 साल की सुचंद्रा दासगुप्ता की जान एक बाइक एक्सीडेंट में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुचंद्रा शूटिंग से घर लौट रही थी, तभी यह बड़ा हादसा हो गया और एक्ट्रेस की जान चली गई।

एक्टर आदित्य राजपूत ने दुनिया को कहा अलविदा-

टीवी के जाने माने एक्टर आदित्य राजपूत की मौत की खबर जैसे ही सामने आई हर कोई चौक गया, ऐसे अचानक से एक्टर की मौत हो गई। सोमवार 22 मई की सुबह स्प्लिट्सविला फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत अपने अंधेरी स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। आदित्य को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके बाथरूम में जमीन पर गिरा हुआ था।

तेलुगु म्यूजिक डायरेक्टर शोटकुरा की मौत-

तेलुगु इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी राज-कोटी के राज यानी थोटकुरा सोमराजू का निधन हो गया था। रविवार को बाथरूम में फिसलने की वजह से राज का निधन हो गया था। थोटकुरा के इस तरह जाने पर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी से लेकर साई राजेश तक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

साउथ अभिनेता सरथ बाबू का निधन-

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सरथ बाबू भी इस दुनिया में नहीं रहे। तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके सरथ बाबू ने सोमवार को 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सरथ बाबू लंबे समय से हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनकी हालत भी गंभीर थी। फैंस सरथ बाबू के निधन से काफी दुखी हैं, सोशल मीडिया पर लगातार दुख प्रकट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X