..................... Nitesh Pandey Passes Away: Anupamaa fame actor dies at the age of 51 due to cardiac arrest - Hindi Filmibeat

Nitesh Pandey Death: अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे का 51 की उम्र में निधन, सलमान- शाहरुख के साथ किया था काम

nitesh-pandey-passes-away-anupamaa-fame-actor-dies-at-the-age-of-51-due-to-cardiac-arrest

Nitesh Pandey Passes Away: मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय अभिनेता नितेश पांडे का निधन हो गया है। मंगलवार, 23 मई को नितेश को दिल का दौरा आया, जब उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वह 51 साल के थे। नितेश को हाल ही में रूपाली गांगुली स्टारर टीवी शो अनुपमा में देखा गया था। शो में उन्होंने रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाया था।

पहले 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर और अब नितेश पांडे के जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। हर कोई शोक में डूबा हुआ है।

Recommended Video

Anupamaa Actor Nitesh Pandey की हुई मौत, 51 साल की age में आया Heart Attack, दुनिया को कहा अलविदा!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 मई की रात नितेश पांडे को दिल का दौरा पड़ा। एक्टर शूटिंग के लिए इगतपुरी गए हुए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया।

कई टीवी शोज और फिल्मों में किया है काम

बता दें, नितेश कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 1990 में थिएटर के साथ अपने करियर की शुरुआत की। 1995 में उन्हें अपना पहला अभिनय ब्रेक तेजस नामक शो में मिला, जिसमें उन्होंने एक जासूस की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने मंजिलें अपनी अपना, अस्तित्व... एक प्रेम कहानी, साया, जस्टजू, दुर्गेश नंदिनी और अनुपमा जैसे शो में काम किया। फिल्मों में वो ओम शांति ओम, दबंग 2, बधाई दो और खोसला का घोसला का हिस्सा रहे।

एक्टर के असामयिक निधन की खबर से मनोरंजन उद्योग में उनके सहयोगियों के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी झटका लगा है।

Read more about: nitesh pandey anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X