Nitesh Pandey Funeral: नितेश पांडे के शव को देखते ही घर में मचा कोहराम, बेहद दर्दनाक हैं ये तस्वीरें

Nitesh Pandey

Nitesh Pandey Funeral Photos: टीवी के बेहद पॉपुलर एक्टर नितेश पांडे का महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी में एक होटल में कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। वे 51 साल के थे। एक्टर की मौत के बाद अब उनका शव उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।

नितेश पांडे के फ्यूरल की तस्वीरें सामने आई हैं जो कि बेहद दर्दनाक हैं। नितेश पांडे के शव को देखते ही उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया और घर में कोहराम सा मच गया। ये समय टेलीविजन इंडस्ट्री के साथ साथ उनके परिवार और दोस्तों के लिए भी बेहद मुश्किल है।

पुलिस की स्टेटमेंट के मुताबिक, " मंगलवार सुबह से लेखक-अभिनेता नितेश पांडे इगतपुरी के होटल ड्यू ड्रॉप में ठहरे हुए थे। शाम को एक्टर ने खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद जब ऑर्डर डिलीवर करने के लिए उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में स्टाफ के एक सदस्य ने मास्टर चाबी की मदद से दरवाजा खोलकर देखा। अंदर नितेश पांडे बेहोशी की हालत में गिरे हुए थे।"

पुलिस ने आगे बताया, " नितेश पांडे को होटल प्रबंध ने रात 2 बजे इगतपुरी के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया था। लेकिन डॉक्टरों ने वहां दाखिल करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इगतपुरी पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।" फिलहाल पुलिस को एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस होटल के स्टाफ और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।

नितेश ने 90 के दशक की शुरुआत में थिएटर से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की और रुख किया और कई टेलीविजन शो किए। नितेश के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उन्होंने 'तेजस', 'मंजिल अपनी अपनी', 'साया', 'अस्तित्व एक प्रेम कहानी', 'जस्टजू' जैसे शो में अहम किरदार निभाए थे।

उन्हें आखिरी बार छोटे पर्दे पर 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में और 'अनुपमा' सीरियल में धीरज की भूमिका में देखा गया। नितेश का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी था। नितेश ने कई फिल्मों में भी काम किया। इनमें शाहरुख खान स्टारर 'ओम शांति ओम', 'खोसला का घोसला, 'दबंग 2', बधाई दो, रंगून, हंटर, बाजी, मेरे यार की शादी जैसी फिल्में शामिल हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nitesh pandey television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X