..................... Nitanshi Goel left the ramp walk to touch Hema Malini's feet, completely ignored Sushmita Sen, Video - Hindi Filmibeat

हेमा मालिनी को फुल इज्जत, सुष्मिता सेन को किया इग्नोर? संस्कारी Showstopper नितांशी गोएल के वीडियो से मचा बवाल

nitanshi goel hema malini

Nitanshi Goel Ignored Sushmita Sen- लापता लेडीज में अपनी शानदार एक्टिंग के बाद खबरों में आईं नितांशी गोएल किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस फिल्म में उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया था और उनकी बोल्डनेस भी फैंस को बेहद पसंद है।

इस वक्त नितांशी एक वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जिसमें वो रैंप वॉक करती दिख रही हैं लेकिन अचानक छोड़कर भागती हैं और सामने बैठीं हेमा मालिनी के पैर छू लेती हैं। इस वीडियो को लेकर लोग बातें कर रहे हैं।

इसके दो कारण है, पहला ये है कि नितांशी शो स्टॉपर थीं और उन्होने संस्कारों के चलते ये काम किया। लेकिन इस बीच उनके एक चूक भी हो गई जिसको लेकर लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।

सुष्मिता सेन को किया इग्नोर

नितांशी के इस वीडियो को mamaraazzi ने साझा किया है। वीडियो आप देखेंगे कि शानदार ड्रेस में रैंप पर चलती नितांशी को जैसे ही हेमा मालिनी दिखती हैं तो वो दौड़कर जाती हैं और पैर छू लेती हैं। इस बीच हेमा मालिनी के बिल्कुल बगल में सुष्मिता सेन नजर आ रही हैं जो कि उनको देखकर लगातार हंस रही हैं।

नितांशी उनको इग्नोर करती हैं और वहां से आ जाती हैं। हेमा मालिनी को इस दौरान उन्हे आशीर्वाद देते हुए भी देखा जा सकता है। तो नितांशी का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो के साथ mamaraazzi ने नितांशी को संस्कारी शो स्टॉपर कहा है।

लापता लेडीज

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज में शानदार काम करने वाली नितांशी अब पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती हैं। इस फिल्म के लिए उनको अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में नितांशी के साथ अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव और प्रतिभा रांटा थीं। फिल्म काफी कमाल की थी और रवि किशन ने भी पुलिस ऑफिसर का लाजवाब किरदार निभाया था। फिलहाल आप देखिए नितांशी गोएल का वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X