NMACC की 3rd एनिवर्सरी पर नीता अंबानी ने रखी आलीशान पार्टी, सितारों ने ग्रैंड सेलिब्रेशन में जमाई रौनक

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर को आज 3 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर नीता अंबानी ने अपने कल्चरल सेंटर पर एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया। इस खास सेलिब्रेशन के मौके पर हमेशा की तरह उन्होंने तमाम फिल्म स्टार्स, राजनेता और बिजनेसमैन को न्योता दिया।

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre

कल्चरल सेंटर की तीसरी वर्षगांठ पर पुहंचे तमाम सितारे

बता दें कि सेलिब्रेशिन में चार चांद लगाने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ शामिल हुए। साथ ही तमाम फिल्म स्टार्स जैसे सलमान खान, बॉक्स ऑफिस के धुरंधर रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, दीया मिर्जा, काजोल, शाहिद कपूर, नीतू कपूर, जैकी श्रॉफ, जेनेलिया, रितेश देशमुख, अनन्या पांडे, सुनील शेट्ट, शबाना आज़मी, जावेद अख्तर तक तमाम सितारे एक छत के नीचे नजर आए।

जमकर हो रहे हैं सिद्धार्थ कियारा के चर्चे

आपको बता दें कि इस खास मौके पर सिद्धार्थ और कियारा की प्रजेंस ने लोगों का दिल जीत लिया। जहां व्हाइट कलर के सूट-बूट में सिद्धार्थ नजर आए वहीं कियारा आडवाणी पिंक कलर की बेहद ही खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं। खुले बाल न्यूड मेकअप में कियारा बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं। मां बनने के बाद कियारा आडवाणी और भी खूबसूरत दिखने लगी हैं बता दें कि कियारा ने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया था। वहीं बेटी के जन्म के 8 महीने के अंदर ही कियारा ने खुद को पहले के जैसे फिट कर लिया है। फैन्स कियारा की फिटनेस की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस का धुरंधर

आपको बता दें कि इस सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह भी शामिल हुए थे, लेकिन इस बार वह अकेले ही नजर आए उनके साथ दीपिका पादुकोण इस पार्टी की हिस्सा नहीं बनी थीं। ब्लैक कलर के सूट-बूट में जैसे ही रणवीर सिंह ने एंट्री मारी पैप्स तो रणवीर की तारीफ करते नहीं थके। किसी ने कहा बॉक्स ऑफिस का किंग तो किसी ने कहा बॉक्स ऑफिस का बब्बर शेर। वैसे आपको बता दें कि धुरंधर 1 के बाद धुरंधर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रही है फिल्म ने अभी तक 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X