नीता अंबानी की छोटी बहुरानी राधिका ने दी शहनाज गिल को टक्कर, किया 'सजना वे सजना' गाने पर डांस, VIDEO VIRAL

radhika merchant

Nita Ambani's daughter-in-law radhika merchant dance Video: नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की जब से शादी हुई है तब से वह जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि नीता अंबानी की छोटी बहू के न्यूज पोर्टल से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चे हैं।

राधिका की सादगी के साथ ही उनके स्टाइल की भी खूब तारीफें होती हैं। उनके स्टाइलिश आउटफिट के साथ ही उनके डांस की भी जमकर तरीफ होती है। राधिका ने अपने डांस से अपनी शादी में खूब तारीफें बटोरी थीं। वहीं हाल ही में राधिका मर्चेंट का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका मर्चेंट अपनी दोस्त की शादी में जमकर पैर थिरकाती नजर आ रही हैं।

राधिका ने किया सजना वे सजना पर जबरदस्त डांस
जी हां, काले रंग का लहंगा पहने राधिका मर्चेंट किसी देसी गाने पर नहीं बल्कि हाल ही में शहनाज गिल के रिलीज हुए गाने सजना वे सजना पर ऐसा डांस करती हैं कि शादी में आए मेहमान तो उन्हें देखते ही रह जाते हैं।

राधिका का डांस देख बजीं जमकर तालियां
राधिका अपने दोस्तों के साथ मिलकर डांस करती नजर आ रही हैं। सभी लेटेस्ट गाने सजना वे सजना पर ऐसा डांस करती हैं कि शादी में आए मेहमान तालियां बजाते थक नहीं रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर राधिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

लोगों ने लगा दी कमेंट की लंबी लाइन
इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कहा-क्या बात है राधिका भाभी बेस्ट हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा राधिका को किसी के कम नहीं है। बता दें कि बीते दिन राधिका का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाती नजर आ रही हैं। राधिका के जन्मदिन के मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे एंटीलिया हाउस में नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X